हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- कालाढूंगी, संवाददाता। पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज कोटाबाग में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत भाषण, चित्रकला, निबंध और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक बंशीधर भगत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य हरीश बिनवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विधायक भगत ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे साधने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कुमाऊंनी अंदाज में चुटीले वाक्य बोलकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। 'विकसित भारत @2047' के संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने युवाओं से देश के विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अनु...