सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों को बताया
शाहजहांपुर, सितम्बर 24 -- शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा महानगर की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने बताया कि अभियान की शुरुआत स्वच्छता, रक्तदान और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों के साथ हुई। जिला संयोजक वैभव खन्ना ने बताया कि अभियान में चित्रकला, भाषण और क्विज प्रतियोगिताएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा बहनों का सम्मान, सेवा सेतु शिविर और नुक्कड़ नाटक होंगे। सात अक्तूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा का खिरनीबाग मैदान में समागम होगा। प्रेस वार्ता में नितेश गुप्ता, प्रमुदित मिश्रा, अवनीश शर्मा, रितेश वाल्मीकि, पुनीत मिश्र, विनायक कपूर और काव्य गुप्ता सहित पार्टी पदाधिकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.