मेरठ, सितम्बर 7 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता ​सोमवर को भाजपा के जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी ने पार्टी कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' को लेकर बैठक की। ​जिलाध्यक्ष हरवीर पाल की अध्यक्षता और जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस बैठक में अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान तय किया गया कि एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत बूथ स्तर पर रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और गरीब कल्याण जैसे विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सरायकेला ...