सेवा संकल्प अभियान का आगाज, लाखों दीपों से जमगाए घाट
जौनपुर, सितम्बर 18 -- जौनपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ गुरुवार को किया गया। उनके 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। पहले दिन साफ सफाई के साथ जिला चिकित्सालय समेत अन्य स्थानों पर रक्तदान शिविर लगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानस पाठ और हवन पूजन करके पीएम के दीर्घायु की कामना की। जिला मुख्यालय पर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और सुईथाकला में जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान का आगाज, लाखों दीपों से जमगाए घाट रक्तदान शिविर का शुभारंभ नगर के गोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.