कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सोमवार को डायट मैदान में 'मेरे सपनों का भारत' थीम पर 75x75 फीट की भव्य रंगोली बनाई जाएगी। रंगोली कलाकारों द्वारा निर्धारित की गई थीम को आकार दिया जायेगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी देते हुए जिला सूचना अधिकारी रबी जायसवाल ने बताया कि इस विशाल रंगोली के माध्यम से विकसित भारत, समृद्ध भारत एवं आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को रंगों के माध्यम से आकर्षक एवं रचनात्मक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण तथा विकसित भारत के संकल्प के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना है। रंगोली निर्माण कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभागी एवं कलाकार उत्साहपूर्वक सहभागिता करेंगे। "मेरे...