रांची, मार्च 27 -- नामकुम,संवाददाता। रामनवमी पर बनो और बनाओ मंच ने शुक्रवार को सदाबहार चौक प्रधान कार्यालय के पास सेवा शिविर लगाया। इस दौरान सदस्यों ने शोभायात्रा में शामिल और मेला देखनेवालों को चना और शरबत पिलाया। मंच के सचिव अखिलेश यादव ने कहा कि रामराज्य की स्थापना राम भक्तों की सेवा करके की जा सकती है। मौके पर मुख्य रूप से स्वामी रामाधार सिंह, नीरज यादव, अशोक यादव, अनील यादव, अनंत नारायण राय, बिहारी साहू, अनिल राम, मनीष कुमार, राहुल यादव, रामकिसुन साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...