गोपालगंज, सितम्बर 12 -- लगोपालगंज। जिले में आयोजित रोजगार मेलों में चयनित युवाओं के साथ तय सेवा शर्तों का कंपनियों को हर हाल में पालन करना होगा। सेवा शर्तों से पीछे हटने पर कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने के साथ श्रम कानून के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 18002965656 जारी किया है। युवा इस नंबर पर सेवा शर्तों की अवहेलना करने वाली कंपनियों के खिलाफ 24 घंटे शिकायत दर्ज करा सकेंगे। विभाग के अनुसार वर्ष 2020 से 2026 के बीच रोजगार मेलों के माध्यम से करीब साढ़े सात हजार युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी व रोजगार से जोड़ा गया है। नियोजन मेले के दौरान कंपनियों के साथ सेवा शर्तों को लेकर अनुबंध भी कराया जाता है। इसके बावजूद कुछ कंपनियों पर सेवा शर्तों का पालन नहीं करने और यु...