सेवा विस्तार व सुधार न होने से महारैली का बिगुल फूंका
सीवान, जुलाई 13 -- पचरुखी, एक संवाददाता। बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर रविवार को सिवान जिला इकाई द्वारा मनरेगा भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान लगभग 20 वर्षों की लंबी सेवा अवधि के बाद भी पंचायत रोजगार सेवकों की सेवा शर्तों में सुधार न होने और उन्हें जी राम जी योजना जैसी व्यवस्थाओं में उलझाए रखने पर कर्मियों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। नाराज रोजगार सेवकों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए सिवान के सभी प्रखंडों के कर्मियों से आगामी जिला स्तरीय विशाल धरना-प्रदर्शन में एकजुट होकर शामिल होने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि दो दशकों के समर्पण के बावजूद उनकी अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस रणनीतिक बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार कमल, जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, जिला स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.