सेवा विस्तार में विलंब के विरोध में अतिथि शिक्षकों का धरना आज
छपरा, जून 23 -- छपरा, एक संवाददाता। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत कार्यरत अतिथि सहायक प्राध्यापकों के सेवा विस्तार की प्रक्रिया में हो रहे विलंब के विरोध में अतिथि शिक्षक संघ के नेतृत्व में बुधवार से विश्वविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना शुरू किया जाएगा।संघ के अध्यक्ष हरिमोहन कुमार ने कुलसचिव को भेजे गए पत्र के माध्यम से धरना कार्यक्रम की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि अतिथि सहायक प्राध्यापकों के सेवा विस्तार की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित है। जिससे शिक्षकों के समक्ष असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसे लेकर संघ ने शीघ्र सेवा विस्तार की मांग की है।पत्र में कहा गया है कि धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा। संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द सेवा विस्तार की प्रक्रिया पूरी कर अतिथि शिक्षकों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.