औरंगाबाद, अक्टूबर 4 -- सतबहिनी मंदिर के समीप जेसीबी से होगी पुष्पवर्षा अंबा, संवाद सूत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थल वडनगर से वाराणसी तक निकली मोटरसाइकिल सेवा यात्रा सोमवार को झारखंड के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगी। औरंगाबाद जिले की सीमा में पहुंचने के बाद अंबा, औरंगाबाद और बारुण में यात्रा का स्वागत किया जाएगा। कुटुंबा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि अंबा के सतबहिनी मंदिर के समीप सेवा यात्रियों पर फूलों की वर्षा की जाएगी। इसके लिए जेसीबी और फूलों के स्टॉल की व्यवस्था की गई है। हाई स्कूल अंबा के चयनित 20 खिलाड़ियों को बिहार के खेल मंत्री और सेवा यात्रियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- तरबगंज पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, विधायक ने किया स्वागत स्वागत को लेकर पार्टी स्तर पर लगातार तैयारियां चल रही हैं और बैठकें की ...