फरीदाबाद, सितम्बर 29 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। प्रधानमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा में शामिल प्रतिभागियों से केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पलवल के अरोमा होटल में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों से यात्रा के अनुभवों और उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जानकारी ली। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर भी इस अवसर पर मौजूद रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सभी प्रतिभागियों का कुशलक्षेम जाना और यात्रा के दौरान किए गए विभिन्न जनसेवा के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा के लिए समर्पण, उत्साह और सेवा भावना का होना बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- 100 पौधे लगाए गए जनसेवा के कार्य समाज में सकारात्मकता को बढ़ावा देने के साथ ही अन्य लोगों को भी जनकल्याण के कार्यों...