कानपुर, सितम्बर 11 -- कानपुर। हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेला को और भव्य व सफल बनाने की तैयारियां तेज हो गई है। शुक्रवार को राष्ट्रीय संयोजक गुणवंत कोठारी और गुजरात के सह-संयोजक सुनील जैन ने आकर बैठक ली। 26 से 30 नवंबर तक कानपुर में आयोजित होने वाले हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेला लगना प्रस्तावित है। शुक्रवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, बेनाझाबर में मेले की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। गुणवंत कोठारी एवं गुजरात प्रदेश से आए सह-संयोजक सुनील जैन ने मेले से जुड़े विभिन्न आयामों के प्रमुखों के साथ तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। पांडाल, भव्य मंच, लाइट एंड साउंड, जलपान, सुरक्षा, पार्किंग के साथ ही साथ अतिथियों के स्वागत एवं सत्कार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सेवा गतिविधियों, प्रदर्शनी, प्रचार-प्रसार तथा मीडिया प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर गहन विचा...