बांका, जून 15 -- बांका, निज संवाददाता। बांका पुलिस केंद्र में लगभग एक वर्ष तक चले कठोर एवं व्यापक प्रशिक्षण के बाद 293 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह सह पासिंग आउट परेड सोमवार को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में प्रशिक्षुओं ने शानदार परेड का प्रदर्शन कर अपने अनुशासन, दक्षता और प्रशिक्षण की गुणवत्ता का परिचय दिया।

प्रशिक्षण की तैयारी प्रशिक्षण पूरा होने के उपरांत सभी प्रशिक्षित सिपाहियों को बिहार पुलिस बल में सेवा के लिए पूरी तरह तैयार घोषित किया गया। फिलहाल इन सभी का योगदान भागलपुर जिले में कराया जाएगा। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक (पूर्वी क्षेत्र,भागलपुर) विवेक कुमार थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला,पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा,लाइन डीएसपी कृष्णा प्रसाद सहित जिले के कई वरीय पुलिस एवं प्...