बदायूं, जनवरी 2 -- बदायूं। म्याऊं क्षेत्र के गंगाधर पाठक बाल विद्या मंदिर गूरा बरैला में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का उत्साहपूर्वक शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ शिक्षक विमल पाठक ने स्काउटिंग को संस्कारों की प्रयोगशाला बताया, जो विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाती है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज के युग में शैक्षणिक सफलता के साथ चरित्र निर्माण भी आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि सच्चा राष्ट्रधर्म विपरीत परिस्थितियों में अडिग रहकर मानवता की सेवा करना है। प्रधानाचार्य सुरभित पाठक और अन्य शिक्षकों ने भी अनुशासन,आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की सीख दी। इस मौके पर वेदराम, अनुराग पाठक, राजवीर सिंह, सुरजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.