गाजीपुर, मार्च 27 -- करंडा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक के ग्राम सभा मैनपुर के नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में शुक्रवार को पूर्व मंडलायुक्त बृजकिशोर सिंह की ओर से प्रबुद्ध जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। आरएसएस के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख युद्धवीर ने बताया कि संकल्प में बड़ी शक्ति होती है। सेवा भाव से संकल्पित व्यक्ति समाज को जोड़ने का कार्य करता है। व्यक्ति के अंदर अहंकार का भाव नहीं रहना चाहिए। बालक समाज का भविष्य है, इन्हें संस्कारवान बनाना चाहिए। पूर्व मंडलायुक्त बृजकिशोर सिंह ने कहा कि नारी शक्ति में मातृ शक्ति के भाव का जिक्र है। स्वदेशी मिठाई व स्वदेशी जड़ी-बूटियों के प्रयोग पर बल दिया। साथ ही अर्जुन के छाल के प्रयोग से होने वाले लाभ को विस्तार पूर्वक बताया। समाज से छुआछूत, ऊंच-नीच का भेदभाव हटाने पर विशेष बल दिया गया। इस मौके पर आरएसएस...