जमशेदपुर, फरवरी 9 -- सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर, बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीत और अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति दी। अतिथियों ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। अग्रसेन भवन ने सभी बच्चों को स्कूल बैग और पठन-पाठन सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन संजय मिश्रा टीपू और अधिवक्ता राकेश कुमार ने किया। स्वागत भाषण डॉ. प्रसेनजित तिवारी ने दिया। अध्यक्षता आर.के. सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि अग्रसेन भवन के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि आर.एस.एस. के अजय प्रजापति सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिक्षिका सुनीता द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.