लोहरदगा, अप्रैल 12 -- लोहरदगा, संवाददाता।सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार को लगातार 200वें सप्ताह फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। सेवा भारती जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल, सचिव संजय चौधरी और मुकेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर भारत माता के जयघोष के साथ शिविर का शुभारंभ किया। जिला अध्यक्ष ने डा कुमुद अग्रवाल एवं पैथोलॉजी संचालक आशीष अग्रवाल को इनकी सेवाओं के लिए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। 200 सप्ताह पूरे होने पर शिविर में आने वाले सभी लोगों को उपहार दिए गए। रविवार को कैंप में 53 लोगों का इलाज किया गया। शिविर में हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट और आक्सीजन लेवल आदि की जांच नि:शुल्क की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.