देवरिया, अप्रैल 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल के उपलक्ष्य में रविवार को नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन, सेवा भारती एवं सेवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 9 देवरिया नगर और रुद्रपुर में दो सेवा बस्तियों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में मेडिकल कालेज के डाक्टरों, आयुष और एमबीबीएस फाइनल, फोर्थ और थर्ड ईयर के छात्रों ने बस्ती के मरीजों का इलाज किया। इलाज में सेवा भारती के अध्यक्ष डॉक्टर रणधीर कुमार सिंह, जिला महामंत्री विनय कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक नमो नारायण, दिनेश चौरसिया, नगर कार्यवाह मुकुंद माधव, रवि, संतोष शुक्ला, विनोद द्विवेदी, अजीत मिश्रा, श्याम सुंदर, सतीश, कृपा नारायण सिंह, पार्षद निरंजन शुक्ला, राजेंद्र आदि स्वयं के स...