रांची, जनवरी 25 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गिंजो ठाकुरगांव स्थित कुलवे पहाड़ राधा कृष्ण मंदिर परिसर में रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा भारती रांची विभाग के संयोजक रमेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि सेवा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने 101 जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा। इस माह से सनातन महिला सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में सुनील कुमार, प्रोफेसर वीरेंद्र, प्रोफेसर आशीष प्रसाद, डॉ सुनील प्रसाद, मनीष कुमार, राजू गुप्ता, हेरेंज, डॉ प्रदीप, प्रेम उरांव, प्रेम कुमार लाल, लक्ष्मण महतो, आशा देवी, उषा देवी, रेखा देवी, शांता देवी, ईश्वर लाल, गौरव प्रसाद, लवकांत और मुकेश मुंडा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.