बरेली, अप्रैल 12 -- बहेड़ी। सेवा भारती के तत्वावधान में होम्योपैथी के जन्मदाता डॉ. सैमुअल क्रिश्चियन हैनीमैन की जयंती के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मंदिर में नि:शुल्क होम्योपैथिक शिविर लगाया गया। शुभारंभ डॉ. हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रति सारस्वत ने शिविर में आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयाँ दी। बरेली से पधारे विभाग अध्यक्ष दिनेश शर्मा के द्वारा डॉक्टर रति सारस्वत को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से चौ. प्रेमवीर सिंह, सेवा राम, अतुल अग्रवाल और वीरपाल एडवोकेटका विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर अतुल प्रजापति, रामनाथ राठौर, सुरेश, लाल अग्रवाल, दिनेश शर्मा,सेवा मुरारी और सुनील श्रीवास्तव ने व्यवस्थाएं देखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...