हापुड़, मई 31 -- सेवा भारती द्वारा पिछले साढ़े बारह वर्षों से निरंतर संचालित रामचरितमानस पाठ के तृतीय सत्र का 174वां साप्ताहिक आयोजन रविवार को प्रातः 8 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम आर्य नगर स्थित सुमित मित्तल के आवास, राम खादी भंडार पर होगा। कथा का वाचन रामकेश सिंह तोमर द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने नगरवासियों से समय पर पहुंचकर कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम में धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों के शामिल होने की संभावना है। सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...