सेवा भारती गोरक्ष प्रांत ने दानदाताओं को दिया भामाशाह सम्मान
गोरखपुर, जून 20 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सेवा भारती गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर विभाग द्वारा विजय चौक स्थित होटल में शाम 7:00 बजे दानदाताओं को समर्पित 'भामाशाह सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवा भारती गोरक्ष प्रांत गोरखपुर विभाग द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को चलचित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने सभी के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनसे इसी तरह सहयोग देते रहने की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम का स्वागत इसके पूर्व सेवा भारती गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष अतुल सराफ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। वहीं, कार्यक्रम का प्रारंभ प्रांत प्रचारक रमेश जी, गोरक्ष प्रांत संघ चालक डॉ महेंद्र अग्रवाल जी, सेवा भारती गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष अतुल सराफ,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.