सेवा भारती की बैठक में 'वैभवश्री' को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने पर बल
रांची, मई 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। सेवा भारती झारखंड की योजना बैठक शुक्रवार को बिरसा चौक स्थित सेवा निकेतन में हुई। इसमें स्वावलंबन आयाम 'वैभवश्री' (स्वयं सहायता समूह) को आर्थिक क्षेत्र में सुदृढ़ और विकसित करने पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी सह वैभवश्री विषय के राष्ट्रीय संयोजक पद्म कुमार ने कहा कि सेवा भारती के वैभवश्री समूह से जुड़ी महिलाएं संगठनात्मक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त हुई हैं। इसके साथ ही वे आर्थिक गतिविधियों में भी निरंतर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि महिला समूहों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की योजनाओं को अब धरातल पर उतारने की आवश्यकता है। वनोपज से बनेगा झारखंड का ब्रांड
महिला समूहों का विकास पद्म कुमार ने कहा कि हमें प्रदेश में वैभवश्री झारखंड फेडरेशन के गठन पर विचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.