बहराइच, अप्रैल 5 -- बहराइच, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में रविवार को संघ के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन के लिए बैठक हुई। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में सेवा कार्यों को गति देने के लिए नई टीम की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में दिवाकर मिश्रा को जिलाध्यक्ष और नवनीत सिंह व डॉ. अनीशा साही को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष कृपाराम वर्मा, महामंत्री सर्वेन्द्र विक्रम सिंह, मंत्री मानस पाण्डेय, अनिल साहू एवं यज्ञ प्रसाद शुक्ला, शिक्षा आयाम विजय गुप्ता, स्वास्थ्य आयाम डॉ. दिलीप शुक्ला, प्रचार प्रमुख पद पर सोमनाथ तिवारी का मनोनयन हुआ। कार्यकारिणी गठन के पश्चात 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर सह विभाग संघचालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.