धनबाद, दिसम्बर 11 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा इंटर कॉलेज के बर्खास्त कर्मियों द्वारा सेवा बहाली की मांग को लेकर कॉलेज के मुख्य द्वार के समीप मंगलवार से शुरू किया गया आमरण अनशन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार की दोपहर प्रो. सुरेश कुमार रजक और द्वारपाल गौतम कुमार के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल टीम आई थी। मेडिकल टीम ने दोनों का रक्तचाप कम पाया। दोनों ने कमजोरी की शिकायत की। बुधवार को महुदा क्षेत्र के कई लोग अनशन स्थल पर पहुंचे तथा दोनों के आंदोलन को अपना नैतिक समर्थन दिया। बुधवार को अनशन स्थल पर पहुंचने वालों में निर्मल कुमार रवानी, प्रदीप कुमार सिंह, भोला प्रमाणिक, गोखुल कुंभकार, रमेश महतो, सुगन गोराई आदि थे। इधर बर्खास्त कर्मियों के समर्थन में बुधवार की शाम स्थानीय लोगों ने लालबंगला चौक पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो व महुदा इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.