कटिहार, अप्रैल 27 -- कटिहार निज संवाददाता स्थानीय बाबू वीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता पूर्व संरक्षक पंकज सिंह ने की। अध्यक्ष पद के लिए विकास सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया। निर्विरोध अध्यक्ष चुनते हुए उन्हें 15 दिनों के अंदर नई कमेटी गठन का दायित्व सौंपा गया। निर्वाचित अध्यक्ष विकास ने अपने संबोधन में कहा कि परिषद के लिए पूर्व में भी काम किया है और आगे भी करता रहूंगा। सदस्यों के विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। मौके पर जितेंद्र सिंह, राज किशोर सिंह, विनोद सिंह, अरविंद सिंह अधिवक्ता, अरुण सिंह, विनय सिंह, सत्यम समदर्शी, कुमार गौरव, चंचल सिंह, अजय सिंह, लालमोहन सिंह, मौसम सिंह, सुनील कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, रवि शंकर सिंह, बृज किशोर सिंह, बीक्कू ...