सिद्धार्थ, सितम्बर 13 -- पथरा बाजार। पीएम के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को मिठवल स्थित डॉ. दशरथ चौधरी फार्मेसी कॉलेज में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे पार्टी की नीतियो और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सेवा पखवारा चलाया जाएगा। जिसमे सभी कार्यकर्ताओ की सहभागिता जरूरी है। इस दौरान शिव प्रसाद चौधरी, दिनेश कसौधन, दिनेश चौधरी, संजय प्रताप सिंह, संदीप चौधरी, राम आसरे गुप्ता, परमात्मा प्रसाद, सूर्य प्रकाश शुक्ला, वीरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.