सेवा पखवाड़ा के तहत 'मेरे सपनों का भारत' चित्रलेखा प्रतियोगिता आयोजित
कोडरमा, अक्टूबर 3 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भाजपा झुमरी तिलैया नगर मंडल उत्तरी की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को शैमरॉक गुरुकुल विद्यालय में 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर चित्रलेखा प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से भारत को लेकर अपनी कल्पनाओं और रचनात्मक सोच को अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में इशिता कुमारी ने प्रथम, अर्पिता कुमारी ने द्वितीय और आरुषि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष मोदी, चंद्रशेखर जोशी, नगर अध्यक्ष इंद्रदेव वर्णवाल, पल्लव कुमार, नगर महामंत्री पप्पू भदानी, नगर उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्णवाल और अंकित गुप्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बाल च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.