गिरडीह, सितम्बर 18 -- खोरीमहुआ प्रतिनिधि। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत विभिन्न सामाजिक गतिविधियां आयोजित की। इसी क्रम में धनवार विधानसभा क्षेत्र के डोरंडा मंडल में शिव दुर्गा न्यास मंदिर परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा डोरंडा मंडल अध्यक्ष राजू पांडेय ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को देशभर में सेवा पखवाड़ा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर साफ-सफाई के जरिए लोगों को स्वच्छ भारत अभियान का संदेश दिया गया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है। उनका जन्मदिवस हम सेवा और समर्पण के रूप में मना रहे हैं। वही न्यास के अध्यक्ष बिलास सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.