सेवा निवृत बीआईटी सिन्दरी के गणित विभागाध्यक्ष डा.चन्द्रेश्वर ठाकुर को दी गई विदाई
धनबाद, जून 2 -- सिंदरी। बीआईटी सिंदरी के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. चंद्रेश्वर ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता निदेशक डॉ. पंकज राय ने की। डॉ. चंद्रेश्वर ठाकुर ने 2001 में बीपीएससी के माध्यम से बीआईटी सिंदरी में अपनी सेवा प्रारंभ की। अपने 25 वर्षों के गौरवपूर्ण कार्यकाल में उन्होंने एक उत्कृष्ट शिक्षक, प्रेरक, मार्गदर्शक, समर्पित शोधकर्ता और कुशल प्रशासक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। इस दौरान प्रो. ठाकुर परीक्षा नियंत्रक छात्रावास अधीक्षक सहित अनेकों प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया। मौके पर प्रो. धनश्याम, प्रो. राजीव वर्मा, प्रो. कुणाल कुमार, डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, प्रो. डीके तांती, डॉ. अमित कुमार गुप्ता, प्रो. संग्राम हेंब्रम, डॉ. प्रियंका कुमारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.