सीतापुर, अप्रैल 5 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शारीरिक शिक्षक संघ के द्वारा सेवा निवृत्त शिक्षक का सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर किया। इस दौरान बिसवां ब्लॉक के श्री कृपा दयालु म्युनिसिपल इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक मो. असलम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश नन्दन पाण्डेय ने किया। इस दौरान उनके द्वारा खेल के प्रति उनके प्रेम व समर्पण को बताया गया। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा, आरके सैनी, विवेक शुक्ला, जिला क्रीड़ा सचिव लखीमपुर परगट सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.