आगरा, दिसम्बर 17 -- संयुक्त पेंशनर्स कर्मचारी समिति के बैनरतले जनपद के सेवानिवृत्त पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग की गई है। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। वित्त विधेयक अधिनियम 2025 में हुए संशोधन का विरोध किया। इस दौरान विधेयक के बारे में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। इसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान शांति शर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, रमेशचंद्र, हरनारायन सिंह, ठाकुरदास वर्मा, केके वर्मा, सूरजपाल सिंह, टीकाराम, रामवीर सिंह, गंगा सहाय, कृष्ण मुरारी, महेंद्रपाल सिंह, मुरलीधर, महीपाल सिंह, चोब सिंह, आशाराम मिश्रा, वीरपाल सिंह, एके शर्मा, राजपाल सिंह, ब्रह्मादेवी, वेदराम, दीनदयाल, कोमल सिंह, भरत सिंह, शांति दे...