शाहजहांपुर, अप्रैल 21 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन मंगलवार को डीएम के माध्यम से भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपकर 8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले ही पेंशनरों की पेंशन का पुनरीक्षण किए जाने की मांग उठाई गई। एसोसिएशन के बैनर तले 21 अप्रैल 2026 को स्थानीय खिरनीबाग मैदान में सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद पेंशनरों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग के लागू होने की संभावना है, ऐसे में उससे पूर्व ही पेंशनरों की पेंशन का पुनरीक्षण किया जाए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय से पेंशनरों के हितों की अनदेखी हो रही है, जिससे उनमें असंतोष व्याप्त है। कार्यक्रम की अध्यक्षत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.