मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के अतिथि शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मंत्री रमा निषाद से औराई स्थित उनके निवास स्थान पर मिला। शिक्षकों ने कहा कि यूजीसी के मानकों पर नियुक्त लगभग तीन हजार अतिथि शिक्षक विगत छह-सात वर्षों से बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इनकी सेवा नियमितीकरण की जानी चाहिए। वे छात्रों को कौशल आधारित शिक्षा प्रदान कर उनके बेहतर भविष्य के लिए भी उन्हें तैयार करते हैं। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अतिथि प्राध्यापकों की सेवा नियमितीकरण को लेकर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को जल्द ही पत्र लिखा जाएगा और समय लेकर वार्ता भी की जायेगी। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. ललित किशोर, डॉ. सर्वेश्वर कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. स्मिता, डॉ. पल्लवी कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.