जामताड़ा, दिसम्बर 14 -- सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर 22 को रांची में सीआरपी-बीआरपी का धरना-प्रदर्शन -सीआरपी-बीआरपी का सेवा नियमितीकरण जरूरी : वरुण राणा -गांधी मैदान में हुई महासंघ की बैठक, जिला इकाई का पुनर्गठन। जामताड़ा,प्रतिनिधि। जामताड़ा के गांधी मैदान में रविवार को सीआरपी-बीआरपी महासंघ की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जामताड़ा जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया। वहीं सभी प्रखंडों से पहुंचे सीआरपी-बीआरपी ने सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष वरुण कुमार राणा को एक बार फिर जिला अध्यक्ष चुना। जबकि नूतन कुमार झा को महासचिव, अकबर हुसैन को कोषाध्यक्ष, रंजीत कुमार सिन्हा व ललन कुमार को उपाध्यक्ष तथा बिधान चंद्र साधु व मुकेश अंसारी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में समर लायेक, परिमल मंडल, प्रभास कुमार दत्ता, संजीत मिस्त्री,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.