गौरीगंज, सितम्बर 11 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता तहसील के अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत की अमेठी इकाई ने अपना 35वां स्थापना दिवस 'सेवा दिवस' के रूप में मनाया। कार्यक्रम में वृद्धजन सम्मान, संवाद एवं युवा अधिवक्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं संतोष कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार सिंह, रमाशंकर त्रिपाठी, बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्र एवं बार एसोसिएशन अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री मीनाक्षी सिंह परिहार ने कहा कि परिषद का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सहायता पहुंचाना है। प्रदेश मंत्री अजय कुमार त्रिपाठी ने कनिष्ठ अधिवक्ताओं को प्रोत्साहित करने तथा वंचितों को न्याय दिलाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि सिविल जज (अ.खं.) दीपांशी चौधरी ने कहा कि वादक...