नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नवनिर्मित सेवा तीर्थ में मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक हुई। प्रधानमंत्री ने इसको लेकर एक्स पर पोस्ट किया है। अपनी पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा है कि इस बैठक में देश के लिए कई अभूतपूर्व निर्णय लिए गए। इस दौरान, कैबिनेट ने ये संकल्प भी लिया कि स्वदेशी सोच, आधुनिक स्वरूप और 140 करोड़ देशवासियों के अनंत सामर्थ्य की बुनियाद पर बना सेवा तीर्थ राष्ट्रसेवा के कर्तव्य-यज्ञ को निरंतर आगे बढ़ाएगा। उन्होंने लिखा कि इस राष्ट्रयज्ञ में हमारा मंत्र है -यद् भद्रं तन्न आ सु। अर्थात्, जो कुछ शुभ और कल्याणकारी है, जो भी नए विचार हैं, वो हमें अनवरत प्राप्त होते रहें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में, यह संकल्प भी लिया गया कि संवैधानिक मूल्य उस नैतिक प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है, जो शासन को नागरिक की गर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.