चक्रधरपुर, अक्टूबर 8 -- चक्रधरपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा चाईबासा में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा संगठनिक जिला चक्रधरपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुये। चाईबासा में आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निकले भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में ज्योति मशाल और तिरंगा लेकर पोटका से उलीडीह मोड तक पैदल पदयात्रा की और फिर वहां से बाइक रैली के जरिए चाईबासा के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम में शामिल होने वालों में भाजपा संगठनिक जिला चक्रधरपुर के अध्यक्ष गुरुचरण नायक, जिला महामंत्री तीरथ जमुदा, विजय सिंह गागराई, केदार नायक तथा रवि मिश्रा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: प्रधानमंत्री के 25 वर्षों ...