सेवा ज्योति यात्रा में विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने गिनाईं प्रधानमंत्री की उपलब्धियां
हापुड़, अक्टूबर 7 -- राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक धर्मेश सिंह तोमर समेत जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 वर्षों के सेवाकाल में राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन राष्ट्र-प्रथम और अंत्योदय की भावना से प्रेरित है। उनका समर्पण और सेवा भाव कार्यकर्ताओं के साथ ही आमजन को भी देशहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया यह भी पढ़ें- विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी सेवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.