मधुबनी, अक्टूबर 7 -- मधुबनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को भाजपा की ओर से शहर में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। सांसद डा.अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में निकली यात्रा सेवा ज्योति चौक(सेल टैक्स चौक) से शुरू होकर वाटसन होते हुए नगर निगम कार्यालय के समीप पहंची। इस चौक का नामकरण सेवा ज्योति चौक किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने सेवा और जनभागीदारी से जुड़े संदेशों के साथ यात्रा में भाग लिया। इसदौरान, सांसद डा. अशोक कुमार यादव, जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, विधायक सुजीत कुमार पासवान, पूर्व विधान पार्षद प्रो. बिनोद कुमार सिंह, महापौर अरुण राय, पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर,देवेंद्र...