बांका, अक्टूबर 4 -- बांका। एक संवाददाता भारतीय जनता पार्टी, बांका द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सेवा, समर्पण के 25 वर्ष' के उपलक्ष्य में आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आगामी 7 अक्टूबर को प्रस्तावित 'सेवा ज्योति यात्रा' की तैयारियों को लेकर बांका नगर स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सेवा ज्योति यात्रा को व्यापक और भव्य स्वरूप देने के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सेवा ज्योति संकल्प यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा कार्यकर्ताओ...