सेवा ज्योति कलश यात्रा पर जुटे लोग
फतेहपुर, अक्टूबर 7 -- फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को आईटीआई परिसर से सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के जरिए सेवा, राष्ट्रनिर्माण और विकसित भारत के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मशाल प्रज्वलित कर हुई। विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का गायन किया गया। इसके बाद आईटीआई से अटल बिहारी चौराहा होते हुए सरदार पटेल चौराहे तक सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल, विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, विधायक विकास गुप्ता समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज में बनाई गई रंगोली का भी जनप्रतिनिधियों ने अवलोकन कर सराहना की। यह भी पढ़ें- Ranchi News: आजयगढ़ में विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.