बगहा, मई 3 -- नरकटियागंज। रेल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य व यात्रियों की सेवा में तत्पर रहने को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से नरकटियागंज के स्टेशन अधीक्षक मो कलीम को सम्मानित किया गया है। श्री कलीम को यह सम्मान समस्तीपुर रेल मंडल के 70 वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह में दिया गया है। डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने समस्तीपुर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...