बरेली, अक्टूबर 8 -- बहेड़ी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 'सेवा के रंग-राष्ट्र के संग' थीम पर शानदार रंगोली बनाई गई। यहां ब्लॉक स्तरीय पांच दिवसीय शिविर में शिक्षा विभाग की तरफ से राष्ट्रीय पक्षी मोर की आकृति में बनाई गई। रंगोली की थीम देश की विकास यात्रा और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक प्रस्तुत करना थी।इस रंगोली में चंद्रयान मिशन, सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, मेक इन इंडिया, सोमनाथ मंदिर, राम मंदिर, कृष्ण मंदिर तथा प्रधानमंत्री किसान योजना सहित अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं एवं राष्ट्रीय उपलब्धियों को दर्शाया गया। रंगोली के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प और देश की प्रगति का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: रंगोली में दिखा जनकल्याण से विकसित भारत का संकल्प इस अवसर पर 'सेवा संकल्प के 25 वर्ष' की...