सेवा के रंग राष्ट्र के संग थीम पर बच्चों ने बनाई मनमोहक रंगोली
गोंडा, सितम्बर 21 -- गोण्डा। उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवानोहर में सेवा के रंग राष्ट्र के संग विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बच्चों ने भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं को रंगोली के माध्यम से जीवंत किया। संगीता, पलक, मुस्कान, खुशी, शिल्पी और रेशमा ने विकसित भारत के सपने पर रंगोली बनाई। आलोक ने भारत के मानचित्र को रंगों से सजाया, जबकि कपिल और करण ने पीएम आवास योजना के मॉडल की रंगोली बनाई। प्रतिज्ञा, महक, छाया, नगमा और शिवानी ने आकर्षक डिजाइन में रंग भरे। सूरज और सोनू ने रॉकेट मॉडल और यशराज-विभु ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का मॉडल बनाया। विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, प्रतियोगिताएं छिपी प्रतिभा को निखारती हैं। यह भी पढ़ें- मेरे सपनों का भारत विषय पर निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.