गया, सितम्बर 21 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से सोमवार को 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू किया गया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने अभियान का शुभारंभ किया। एक माह तक चलने वाले अभियान में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा और जन-जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की पहली कड़ी में विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान और पौधारोपण किया गया। कुलपति ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करते हुए सेवा भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सेवा केवल गतिविधि नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: कालेज में छात्रों ने चलाया स्वच्छता का अभिय...