मुरादाबाद, मार्च 1 -- नगर के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय सेवा केंद्र में होली से पूर्व होली का पर्व मनाया गया। इस बीच सेवा केंद्र में भैया बहनों ने एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाया और फूलों की होली खेलकर होली की शुभकामनाएं दी। रविवार को सेवा केंद्र पर फूलों की होली का कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज योगिनी दीदी बहन अलका ने होली पर्व का महत्व बताया, बुराई पर अच्छाई की जीत बताते हुए लोगों को व्यसन मुक्त रहने का संदेश दिया। इस मौके पर मथुरा से पधारे बीके राजू भाई,देवेंद्र गांधी, चंद्रपाल सिंह,विजयपाल सिंह राघव, भूकंप सिंह,रामेश्वर, नेम सिंह भाई के अलावा भारी तादाद में महिला पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। जहां एक दूसरे पर पुष्प बरसा कर फूलों की होली खेली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.