वाराणसी, सितम्बर 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। ऑल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया की सोमवार को पीलीकोठी स्थित यतीमखाना में बैठक हुई। जिला अध्यक्ष मौलाना जैद अहमद अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री वहीदुल्लाह खान सईदी थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में सेवा की सुरक्षा करना बड़ा चैलेंज है। शिक्षकों ने कहा कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग निदेशक, रजिस्ट्रार, निरीक्षक द्वारा आए दिन तुगलकी फरमान जारी किए जा रहे हैं। अप्रैल 2025 के बाद नियुक्त शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन से एनपीएस की कटौती हो रही है, लेकिन शिक्षकों के पासबुक में यह अंकित नहीं है। प्रदेश के शिक्षक संस्थाओं के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। विशिष्ट अतिथि मौलाना रियाजुद्दिन थे। इस दौरान काजी मोहम्म...