गया, मार्च 5 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में उच्च शिक्षा विभाग, भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में 'सेवा संकल्प प्रस्ताव' के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने विश्वविद्यालय की भूमिका और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का देश और उसके नागरिकों के प्रति महत्वपूर्ण दायित्व होता है, जिसके कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे पठन-पाठन हो या कार्यालय का दैनिक कार्य, हर कार्य सेवा की भावना से किया जाना चाहिए। उन्होंने प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से अपने-अपने कार्यों में सेवा भाव को अपनाने का आह्वान किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.