गया, जनवरी 14 -- स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह के अंतर्गत दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के समाजशास्त्रीय अध्ययन विभाग ने शोध प्रकल्प के सहयोग से विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया। विभागाध्यक्ष प्रो. एम विजय कुमार शर्मा ने राष्ट्र निर्माण की रीढ़ के रूप में युवाओं के बारे में स्वामी विवेकानंद के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। शक्ति, चरित्र और आत्मविश्वास पर जोर देते हुए, वक्ता ने कहा कि विवेकानंद का मानना था कि सशक्त युवा अनुशासित कार्रवाई और नैतिक साहस के माध्यम से समाज को बदल सकते हैं। प्रो अनिल कुमार सिंह झा ने शिक्षा पर विवेकानंद के विचारों पर ध्यान केंद्रित किया, इस बात पर जोर दिया कि सच्ची शिक्षा चरित्र, आत्मनिर्भरता और सेवा की भावना का निर्माण करे। संबोधन में वर्तमान सामाजिक चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.